Sunday, July 31, 2011

किस भारत में ?

आज भी कितने लोग
हर साल बाढ़ में बह जाते हैं
आज भी कितने किसान
खुद को फांसी पे लटकाते हैं

आज भी धर्म के नाम पर
हर रोज बटवारा होता है
आज भी साम्प्रदायिकता की लड़ाई में
कोई अपने बेटो को खोता है

आज भी दिल्ली जैसे शहरों में
लड़की घर से निकलने से डरती है
बस सही सलामत वो आये वापिस
उसकी माँ रास्ता देखा करती है

आज भी हर एक बच्चा
स्कूल नहीं देख पाता है
सुबह उठकर रोज वो
मजदूरी करने जाता है

आज भी "लड़की" के नाम पे
कितने बच्चे पेट में मरते हैं
आज भी अनगिनत लोग
भूखे पेट सोया करते हैं

आज भी इस देश के
लाखो गाँवों में अँधेरा है
बस धुंधली सी एक किरण नजर आई है
और तुम कहते हो होने वाला सवेरा है

ऐ मेरे देश के लोगो
तुम किसे सोने की चिड़िया कहते हो?
सपनो की नगरी बताने वालो
तुम किस भारत में रहते हो ?